मथुरा, जून 11 -- भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्रबंधक द्वारा किसानों से किए गए अभद्र व्यवहार का विरोध किया।

धरने का आयोजन भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांट टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन कर अभद्र व्यवहार करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों का यह धरना चार घंटे तक चला। किसानों के धरना प्रदर्शन के दौरान मांट तहसील का प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। पुलिस और तहसील प्रशासन के आश्वासन के बाद किसान नेताओं ने धरने को समाप्त किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि टोल प्रबंधक की मनमानी किसान नेताओं से किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में किसान अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। उन्होंने...