नोएडा, जून 1 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर किसान सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं के टोल पास को निष्क्रिय किए जाने की सूचना पर अखिल भारतीय किसान सभा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी मिलने पर सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस सतर्क हो गई। एक्सप्रेसवे प्रबंधन के अधिकारियों को वार्ता के लिए तुरंत कोतवाली बुलाया गया। पुलिस, प्रशासन, टोल प्रबंधन और किसान सभा के प्रतिनिधियों के बीच इस मुद्दे पर विस्तृत वार्ता हुई। टोल प्रबंधन की ओर से प्रबंधक जेके शर्मा और अनुज चौधरी ने किसान सभा के नेताओं को आश्वस्त किया कि वे टोल पास के मुद्दे को उच्चस्तरीय प्रबंधन के समक्ष रखेंगे। वहीं, संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश और देश की विभिन्न सड़कों और एक्सप्रेसवे पर किसान संगठनों को दी गई टोल सुविधाएं सुचारू रूप से संचाल...