नैनीताल, अप्रैल 16 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका परिषद में टोल और पार्किंग टेंडरों से होने वाली आय को लेकर सियासत तेज हो गई है। पालिका के सभी 15 सभासदों ने अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि आगामी टोल और पार्किंग टेंडरों से प्राप्त होने धनराशि में से प्रत्येक वार्ड को 20 लाख रुपये आवंटित करने की मांग की है।सभासदों का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष से वार्डों में विकास कार्य लगभग ठप पड़े हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि टोल और पार्किंग से होने वाली आय का उपयोग जनहित के कार्यों में करना चाहिए। इसलिए लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी वार्डों में समान रूप से धनराशि आवंटित की जाए, ताकि सड़कों, नालियों, सफाई और अन्य आवश्यक कार्य जल्द शुरू हो सकें। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक शौचालयों को 24 घंटे खुला रखने...