हापुड़, फरवरी 25 -- ब्रजघाट। आरटीआई के तहत मांगी गई जन सूचना में सच्चाई का खुलासा होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा को मानक के विपरीत बताकर हंगामा करते हुए परिवहन मंत्री को संबोधित ज्ञापन मैनेजर को सौंपा। भाकियू महात्मा टिकैत के दर्जनों कार्यकर्ता मंगलवार को युवा प्रदेश महासचिव आमिर चौधरी और जिला अध्यक्ष अमित त्यागी के नेतृत्व में ब्रजघाट टोल प्लाजा पर पहुंचे। जिन्होंने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि एनएचएआई द्वारा जो मानक तय किए हुए हैं, उसका खुला उल्लंघन करते हुए करीब 15 साल से ब्रजघाट टोल प्लाजा का अवैध ढंग में संचालन किया जा रहा है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राजपत्र में गढ़ पालिका के अंतर्गत आने वाली ब्रजघाट गंगानगरी को एक गांव दर्शाते हुए पालिका सीमा से 3.9 किलोमीटर दूर दिखाकर स्थापित किया गया था। समाजसेवी पंकज लोधी...