फिरोजाबाद, मार्च 28 -- टूंडला, राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टूंडला टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नई टोल दरें लागू होंगी। अधिकारियों की मंजूरी के बाद वाहनों के टोल शुल्क में वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी का असर कार, बस, ट्रक सहित सभी छोटे-बड़े वाहनों पर पड़ेगा। नई दरों के अनुसार कार, जीप एवं वैन का एकल शुल्क 110 रुपये से बढ़ाकर 115 रुपये कर दिया गया है, जबकि वापसी शुल्क 165 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये हो गया है। एलसीवी मिनी बस का एकल शुल्क 180 बढ़ाकर 185 रुपये तथा वापसी शुल्क 270 से बढ़ाकर 275 रुपये किया है। ट्रक और बसों के लिए एकल शुल्क 375 से बढ़ाकर 385 रुपये तथा वापसी शुल्क 565 से बढ़ाकर 580 रुपये किया गया है। तीन एक्सल वाहनों का एकल शुल्क 410 से बढ़ाकर 420 रुपये और वापसी शुल्क 615 से बढ़कर 630 रुपये हो गया है। चार, पांच व छह एक्सल (मल्टी एक्सल) वाहनों के लि...