फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- फरीदाबाद। देश में टोल दरें बढ़ाने को लेकर कांग्रेस ने विरोध तेज करने का ऐलान किया है। पार्टी नेताओं ने इसे आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ बताया है। चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नितिन लखन सिंगला ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोगों की जेब पर बोझ डाल रही है। महंगाई से पहले ही परेशान जनता पर अब टोल दर बढ़ाकर अतिरिक्त दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बदरपुर बॉर्डर टोल 30 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये कर दिया गया है। फास्ट टैग में राशि न होने पर यूपीआई से अधिक और नकद भुगतान करने पर और ज्यादा राशि ली जा रही है। इसी तरह गदपुरी टोल भी बढ़ाया गया है।सिंगला ने कहा कि नियमों के अनुसार 60 किलोमीटर के दायरे में दूसरा टोल नहीं ...