अमरोहा, अप्रैल 1 -- अमरोहा, संवाददाता। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही हाईवे पर सफर महंगा हो गया है। शहर की सीमा में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे-9 पर रजबुर में बने प्लाजा पर नई दरें मंगलवार आधी रात से लागू कर दी गई हैं। टोल दरें बढ़ने के बाद वाहन चालकों को अब पहले से अधिक भुगतान करना पड़ेगा। टोल दरों में औसतन पांच से दस फीसदी तक बढ़ोत्तरी की गई है। साथ ही टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर रहेगा।टोल प्लाजा की नई दरों में कार, जीप और वैन पर पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि वापसी में 110 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। हल्के वाणिज्यिक वाहनों का शुल्क 115 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये कर दिया गया है। बस और ट्रक का टोल 245 रुपये से बढ़कर 250 रुपये हो गया है। तीन एक्सल वाले वाणिज्यिक वाहनों के लिए अब 275 रुपये देने होंगे, जो पहले 2...