बस्ती, मार्च 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। सरदार सेना जिलाध्यक्ष विनय चौधरी और डीके वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि जनपदवासियों को टोल टैक्स में राहत और इससे मुक्ति दिलाया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि जनपदवासियों से टोल टैक्स न लिया जाए। टोल की संख्या और व्यवस्था की समीक्षा कर आम जनता को राहत देते हुए हर्रैया का टोल 50 प्रतिशत किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...