बरेली, अप्रैल 1 -- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक अप्रैल 2026 से टोल व्यवस्था मे बड़ा बदलाव लागू कर दिया है। अब ठिरिया खेतल स्थित टोल प्लाजा पर नकद लेनदेन पूरी तरह बंद कर दिया गया है और सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही वार्षिक फास्टैग शुल्क 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत टोल दरों मे भी पांच से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जिससे आम वाहन चालकों से लेकर व्यवसायिक वाहनों तक सभी पर असर पड़ेगा। एनएचएआई द्वारा जारी नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद से लागू हो गई है। अब बिना फास्टैग के किसी भी वाहन को टोल प्लाजा से गुजरने की अनुमति नही होगी। फतेहगंज पश्चिमी के ठिरिया खेतल स्थित टोल प्लाजा से करीब 10 से 12 हजार वाहन रोजाना गुजरते है।

हिंदी हिन्दुस्तान...