मोतिहारी, अप्रैल 1 -- चकिया। देश भर में बुधवार से नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स की दरों में 4 से 5 प्रतिशत बढ़ोतरी हो गई है। इससे यात्रा महंगी हो गई है। एनएचएआई ने नई दरें 31 मार्च की मध्यरात्रि से लागू कर दी हैं । चकिया टोल प्लाजा पर सभी वाहनों पर टैक्स में बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार से चकिया टोल प्लाजा पर कैश सिस्टम पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया। फास्टटैग और यूपीआई के द्वारा ही टैक्स भुगतान करके वाहन टोल प्लाजा को पार कर पाएंगे। चकिया टोल प्लाजा पर चार पहिया वाहन पर पूर्व में 130 रुपए लिए जाते थे। किंतु 5 रुपए की बढ़ोतरी होने के बाद अब 135 रुपए टैक्स भुगतान हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.