नई दिल्ली, जुलाई 22 -- हाइवे ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार सरकार जल्द ही बैरियर-फ्री टोल कलेक्शन की शुरुआत कर सकती है। इसके लिए फास्टैग, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन और एआई बेस्ड ऐनालिटिक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे टोल प्लाजा पर रुकने या धीमा होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं डीटेल।कैसे काम करेगा नया सिस्टम? सरकार अब मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम लागू करेगी। इसमें फास्टैग (RFID बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन), ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) और AI एनालिटिक्स का इस्तेमाल होगा। इस तकनीक के जरिए वीइकल बिना किसी बैरियर पर रुके सीधे टोल प्लाजा से गुजर सकेंगे। सिस्टम गाड़ी की नंबर प्लेट और फास्टैग को पहचानकर अपने आप टोल काट लेगा। इससे ट्रैफिक जाम कम होगा और सफर पहल...