नई दिल्ली, फरवरी 26 -- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले कॉमर्शियल वाहनों पर लगाए जाने वाले 'पर्यावरण मुआवजा शुल्क' (Environment Compensation Charge - ECC) को तत्काल बंद करने की वकालत की है। एक हालिया कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने इस कर की वसूली के पीछे के उद्देश्यों और एकत्रित धन के वास्तविक उपयोग पर कड़े सवाल खड़े किए हैं। इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में बोलते हुए नितिन गडकरी ने खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में दिल्ली नगर निगम (MCD) के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से पूछा कि वर्षों से करोड़ों रुपये का शुल्क वसूलने के बाद नगर निकाय ने पर्यावरण के सुधार या 'ग्रीन' पहलों में क्या योगदान दिया है। गडकरी ने कहा, "मैंने निगम से पूछा ...