शामली, अप्रैल 6 -- बाबरी थानाक्षेत्र में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर बने टोल के नाम को लेकर बंतखीडेा एवं हादी करौदा गांव के बाद अब बुटराड़ा के भी विवाद में कूद जाने से मामला फंस गया है। रविवार में गांव बुटराडा का नाम पहले लिखने की मांग को लेकर रविवार देर शाम गांव में एक बार फिर गांव क़ी 36 बिरादरी की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत का आयोजन आशीष जावला के नेतृत्व में किया गया, तथा संचालन सुफियान खान द्वारा किया गया।जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर एकजुटता दिखाई। इस दौरान अनेक वक्ताओ द्वारा एकजुटता पर जोर देते लड़ाई लड़ने क़ी बात कही गई। वक्ता देवेंद्र इंजीनियर द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी ग्रामीण तन मन धन्यवाद से सहयोग करते हुए अपनी लड़ाई को लड़ेंगे। नाजिम खान द्वारा भीं कहा गया कि पंचायत आदेश करें कि हम ग्रामीणों को सहयोग हे...