लखनऊ, फरवरी 28 -- आगरा एक्सप्रेस वे के रेवरी टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर भागे सीमेंट से लदे ट्रक का पुलिस ने पीछा किया। यह देख ट्रक चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। करीब आठ किमी दूर मोहान रोड पर जीरो प्वाइंट ढाबा के पास ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए 20 फुट नीचे गिर गया। हादसे में चालक और क्लीनर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोकबंधु में भर्ती कराया गया है। दोनों के होश में आने पर पता चलेगा कि क्यों भागे थे। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आगरा एक्सप्रेस वे पर काकोरी स्थित रेवरी टोल प्लाजा पर आगरा की तरफ से आ रहा सीमेंट लदे ट्रक चालक ने टोल बैरियर को तोड़ते हुए भागने लगा। पारा के जीरो पॉइंट पर एक्सप्रेस वे से उतरते समय माइल स्टोन 302 के पास तेज रफ्तार होने के कारण ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए 20 फुट नीचे आम की बाग में गिरकर पलट गया। हादसे में ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.