फरीदाबाद, अप्रैल 24 -- पलवल, अजित कुमार। केजीपी अलीगढ़ रोड स्थित पेलक-सिहोल टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर से रंगदारी माँगने और हमला करने के मामले में सीआईए होडल की टीम ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार ग्राम सिहोल निवासी गौरव, जो पेलक-सिहोल टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर हैं, गौरव के अनुसार, धर्मेंद्र उर्फ मालिया और उसके साथी पिछले 7-8 महीनों से टोल चलाने के बदले 50 हजार रुपये प्रति माह की रंगदारी मांग रहे थे। 2 मार्च 2026 की शाम को आरोपियों ने साजिश के तहत हथियारों से लैस होकर गौरव के ऑफिस में घुसकर उन पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले में पांचवें आरोपी को किया गिरफ्तार शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने डंडों, हथौड़ों, फावड़े और देसी कट्टे के बट से गौरव को बुरी तरह पीटा, जिससे उन्ह...