अलीगढ़, मई 11 -- गभाना, संवाददाता। भाकियू (अमर टिकैत) ने सोमना टोल प्लाजा कर्मचारियों पर संगठन के पदाधिकारी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में संगठन की ओर से टोल प्रबंधन के नाम सिफ्ट इंचार्ज जीया चौहान को शिकायत पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। मंडल अध्यक्ष आगरा-अलीगढ़ जितेंद्र रोहित ठाकुर ने टोल मैनेजर को भेजे पत्र में कहा है कि 10 मई को गभाना टोल प्लाजा पर संगठन के मंडल सचिव के साथ टोल कर्मचारियों ने बदसलूकी और अभद्र व्यवहार किया, जिससे संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। भाकियू (अमर टिकैत) ने घटना की निंदा करते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई, लिखित व सार्वजनिक माफी तथा भविष्य में घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- किसानों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.