कौशाम्बी, जून 26 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। सिहोरी टोल प्लाजा में शुक्रवार सुबह हुए हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई है, वहीं टोल के आठ कर्मचारी झुलसे हैं। टोल का कंट्रोल रूम, केबिन व आवास आदि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है। कंपनी को भारी नुकसान हुआ है। वाहन अब फ्री में निकल रहे हैं। कंपनी को हादसे के पहले ही दिन 22 लाख का नुकसान हो गया है।सिहोरी टोल प्लाज का ठेका मुंबई की क्यूब-वे कंपनी को मिला हुआ है। कंपनी 24 घंटे में 22 से 30 लाख रुपये के आसपास वाहनों से टोल वसूलती थी। यह भी पढ़ें- चारों तरफ आग का गोला और धुएं का गुबार शुक्रवार की सुबह कंपनी के लिए काला दिन साबित हुआ। टैंकर में आग लगने से टोल का कंट्रोल रूम, केबिन, आवास आदि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। कंट्रोल रूम पूरी तरह से नष्ट है। स...