बलिया, मई 30 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। टोला शिवन राय-इब्राहिमाबाद मार्ग पर ग्रीनफील्ड में अंडरपास की मांग को लेकर टोला शिवन राय के पास निर्माण स्थल पर पूर्व प्रधान विनोद सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शनिवार को धरना दिया। पूर्व प्रधान ने बताया कि आठ दिन पहले भी यहां पर धरना शुरू हुआ था। तब एनएच के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि तीन दिन में इसका समाधान निकाल लिया जाएगा। लेकिन आठ दिन बाद भी कोई पहल नहीं हुई। कहा कि यदि तत्काल एनएचआई और जिला प्रशासन यहां अंडरपास के निर्माण का निर्णय नहीं लेता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गैस पाइपलाइन के लिए जमीन विवाद पर ग्राम सभा, ग्रामीणों का विरोध जारी धरना में निर्भय सिंह गहलौत, सुनील सिंह पप्पू, जिपं सदस्य अजय यादव, धनंजय सिंह आदि थे। बताया जाता है कि एनएचआई अधिक...