टोलप्लाजा पर चला अभियान, एक दर्जन का चालान
भदोही, जून 7 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर लालानगर टोलप्लाजा पर शनिवार की शाम जांच अभियान चलाया गया। अभियान में थाना प्रभारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, औराई थाने की पुलिस रही। जांच के दौरान सड़क किनारे और टोल क्षेत्र में अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया गया। वहीं ड्रिंक एंड ड्राइव, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, यातायात नियमों के उल्लंघन तथा अन्य अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अवश्य करें तथा शराब पीकर वाहन चलाने से बचें। ऐसा करना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.