नोएडा, अप्रैल 23 -- दनकौर, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे के चपरगढ़ टोल के समीप टोलकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार चपरगढ़ गांव के पास स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के रैम्प पर बने टोल प्लाजा पर मंगलवार रात कार सवार तीन युवकों ने गलत दिशा में वाहन चलाने का विरोध करने पर टोलकर्मियों से विवाद कर लिया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कई टोलकर्मी घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद टोल प्लाजा के एक अधिकारी ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ दनकौर कोतवाली में केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और गुरुवार को दो आरोपियों आजाद और सलमान को गिरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.