लातेहार, मई 12 -- चंदवा, प्रतिनिधि। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार से गाड़ी संख्या 13379/13380 धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-धनबाद एक्सप्रेस का टोरी स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया। 12 मई को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ट्रेन के टोरी पहुंचने पर रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में इसका विधिवत शुभारंभ किया गया। मौके पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक और रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस ठहराव से टोरी एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। अब यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अन्य स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। समय सारिणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 13379 धनबाद-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार रात 11 बजे धनबाद से खुलती है और मंगलवा...