लातेहार, मई 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य तीन साल बाद भी शुरू नहीं होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आक्रोश झारखण्ड विकास समिति के रवि कुमार डे ने शनिवार को पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी द्वारा ऑनलाइन शिलान्यास किए जाने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो इस मुद्दे को लेकर जन आंदोलन किया जाएगा।

यातायात की समस्याएं उन्होंने कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में आए दिन फाटक बंद रहने के कारण लंबा जाम लग जाता है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का स...