लातेहार, जून 2 -- चंदवा प्रतिनिधि। टोरी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है जब प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर एक मासूम लावारिस हालत में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब एक से डेढ़ माह का यह मासूम काफी देर तक यात्री सीट के समीप अकेला पड़ा रहा। इसी दौरान वहां मौजूद एक महिला यात्री की नजर बच्चे पर पड़ी। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद जब कोई परिजन नहीं मिला, तो महिला ने तत्परता दिखाते हुए शिशु को अपने संरक्षण में लिया और सीधे आरपीएफ पोस्ट टोरी पहुंचकर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान हरकत में आए और तत्काल बच्चे के परिजनों की खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क साधा और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं। महिला यात्री की उपस्थ...