नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- टोयोटा ने मारुति बलेनो फेसलिफ्ट के प्लेटफॉर्म पर तैयार ग्लैंजा फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। इस प्रीमियम हैचबैक को 5 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसमें पेट्रोल और CNG के कई ट्रिम शामिल हैं। इसके एंट्री लेवल E वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपए है, जो टॉप V (O) के लिए 10.49 लाख रुपए तक जाती है। अब इस कार में कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। खासकर अब सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS भी जोड़ दिया गया है। वैसे, इसके एंट्री लेवल वैरिएंट में भी कई कमाल के फीचर्स दिए हैं। चलिए ग्लैंजा फेसलिफ्ट के सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं। बात करें नई ग्लैंजा के इंजन ऑप्शन की तो इसमें 1.2-लीटर, थ्री-सिलेंडर वाला Z12E पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 61 kW (लगभग 83 PS) की पावर और 112.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG मोड में इसका ...