नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- टोयोटा की कार अपनी दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, कई बार क्रैश टेस्ट में इन कारों का स्कोर उतना बेहतर नहीं रहता। टोयोटा स्टारलेट (रीबैज्ड टोयोटा ग्लैंजा) का ग्लोबल NCAP द्वारा दूसरी बार क्रैश टेस्ट किया गया था। जिसमें एडल्ट पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए इसे 4-स्टार मिले हैं। भारत में तैयार और दक्षिण अफ्रीका में एक्सपोर्ट की जाने वाली टोयोटा स्टारलेट का अफ्रीकी बाजार में टोयोटा द्वारा कुछ बदलाव किए जाने के बाद फिर से परीक्षण किया गया। यह मई 2026 में मिले 0 स्टार की तुलना में एक बड़ा सुधार है, जब पिछले 2-एयरबैग बेस वर्जन के टेस्ट रिजल्ट सार्वजनिक किए गए थे। ग्लैंजा/स्टारलेट मारुति सुजुकी बलेनो पर बेस्ड है और दोनों ब्रांडों के लिए सुजुकी द्वारा डेवलप है। टोयोटा ने एक बेहतर और अपडे...