नई दिल्ली, मई 17 -- टोयोटा इनोवा अपने सेगमेंट की जबर्दस्त एमपीवी है। यह बेहतरीन इंजन, इंटीरियर और रिलायबिलिटी के साथ आती है। बीते कई सालों से यह इस सेगमेंट पर राज कर रही है। हालांकि, अब इसको तगड़ा कॉम्पिटिशन मिलने वाला है। आने वाले महीनों में एमजी के साथ टाटा और मारुति सुजुकी अपनी नई 7 सीटर एमपीवी लाने वाली हैं, जिनकी सीधी टक्कर इनोवा से होगी। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एमपीवी के बारे में।मारुति सुजुकी YMC कंपनी आजकल अपनी एक 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी को लॉन्च करने की तैयारी में लगी है। इस एमपीवी का कोडनेम YMC है। बीते कुछ दिनों से YMC काफी चर्चा में है और ग्राहकों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। YMC का प्रोडक्शन वर्जन एक मास मार्केट प्रोडक्ट होगा। इसकी टक्कर Kia Carens Clavis EV से होगी। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत क्लाविस ईवी से कम हो...