नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी )तरनजीत सिंह संधू ने टोडापुर स्थित दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक हेडक्वार्टर का दौरा किया। माना जा रहा है कि उनका यह दौरा राजधानी में ट्रैफिक सिस्टम को और बेहतर व मॉडर्न बनाने के उद्देश्य से किया गया। क्योंकि दौरे के दौरान एलजी ने ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ते ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी, स्मार्ट मॉनिटरिंग और बेहतर प्लानिंग को अपनाया जाए। इस मौके पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा, स्पेशल सीपी ट्रैफिक नीरज कुमार ठाकुर समेत कई सीनियर ऑफिसर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से हुई। समारोह में ट्रैफिक नियमों का पालन कराने में अहम भूमिका निभाने वाले 21 ट्रैफिक प्रहरियों को सम्मानित भी किया गया।38...