टोटो से स्मैक ले जा रहा युवक गिरफ्तार
कटिहार, जून 6 -- फलका।एक संवाददाता फलका पुलिस ने सूचना पर स्टेट हाईवे-77 पर गोपालपट्टी गांव के समीप छापेमारी कर एक युवक को 8.29 ग्राम स्मैक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मीरगंज की तरफ से एक युवक टोटो पर सवार होकर स्मैक लेकर फलका की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस बल के साथ स्टेट हाईवे-77 पर गोपालपट्टी गांव के पास चेकिंग अभियान शुरू किया गया।इसी दौरान मीरगंज की तरफ से आ रही एक टोटो पर सवार एक युवक पुलिस को देखकर उतरकर भागने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय मंडल (निवासी गोपालपट्टी) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 8.29 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.