पूर्णिया, फरवरी 12 -- बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र के बैरियर के समीप चेकिंग के दौरान एक टोटो से विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि टोटो से 50 लीटर 70 एमएल विदेशी शराब बरामद हुई और टोटो चालक संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह पूर्णिया जिले के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के मौलवीबड़ी वार्ड संख्या 25 के निवासी सीताराम मंडल का पुत्र है। गिरफ्तार आरोपी बंगाल से शराब की खेप लेकर पूर्णिया की ओर जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...