भागलपुर, जुलाई 11 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अब्जूगंज-कुमैठा सड़क पर साधुबाबा स्थान के समीप ई-रिक्शा से स्कूल जा रही प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय कटहरा, कुमारपुर में कार्यरत महिला लिपिक रंजू कुमारी पर दो अज्ञात वाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की। घटना में महिला लिपिक बाल बाल बच गईं। बाइक सवार दोनों अपराधी मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त ई-रिक्शा में एक और शिक्षक मौजूद थे। पीड़िता ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली। उक्त जानकारी महिला लिपिक ने दी। उन्होंने बताया कि पति स्व. निलेश कुमार की 2023 में मृत्यु हो गई है। वे कन्या मध्य विद्यालय सबौर में शिक्षक थे। पति के मृत्यु के बाद अनुकंपा पर ल...