भागलपुर, मई 13 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। नारायणपुर स्टेशन के पास टोटो से गिरकर तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। ग्रामीण सूत्र ने बताया कि टोटो में एक महिला ने फोन पर बात कर रही थी। टोटो में बच्ची को लिटा दिया गया। टोटो चालक किसी काम से गया था। टोटो के पीछे बच्चे खेल रहे थे उसी दौरान टोटो आगे बढ़ने पर बच्ची गिर गई। ग्रामीण के सहयोग से बच्ची को इलाज के लिए नारायणपुर सीएचसी परिजन व ग्रामीण ने लाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया। पूर्णिया में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान नारायणपुर निवासी मो. कयूम की तीन वर्षीय पुत्री उनमती के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- टोटो से गिरकर बच्ची घायल यह भी पढ़ें- बांका : सर्पदंश से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...