चंदौली, फरवरी 16 -- नियामताबाद(चंदौली), हिंदुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना हाइवे चौराहे के समीप रविवार की देर शाम टोटो से गिरकर एक महिला गम्भीररूप से घायल हो गई। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव निवासी अवनीश कुमार सिंह की पत्नी 28 वर्षीया माया देवी गंगा स्नान के लिए टोटो से वाराणसी जा रही थी। गोधना हाइवे चौराहे के समीप टोटो पहुंचा ही था कि ब्रेकर के पास चालक के अचानक ब्रेक लेने से माया देवी अनियंत्रित होकर टोटो से बाहर सड़क पर गिरकर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायलावस्था में महिला को पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय अस्पताल में...