पूर्णिया, फरवरी 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बायसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टोटो वाहन के साथ 34.38 लीटर विदेशी शराब जब्त कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक राजा कुमार (24 वर्ष) पिता श्रीपुरन पासवान तथा शिवकुमार (22 वर्ष) पिता राज कुमार पासवान पूर्णिया जिले के मधुबनी वार्ड संख्या एक का निवासी है। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस नेटवर्क और शराब के स्रोत की भी जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...