साहिबगंज, मार्च 28 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चंडीपुर के पास फोरलेन मुख्य सड़क पर शुक्रवार की देर रात टोटो और साइकिल चालक के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हाथीगढ़ के गोपाल पासवान (17), अर्जुन पासवान (20) साइकिल से अपने घर की तरफ आ रहा था। विपरीत दिशा से टोटो में आ रहे मसकलैया के भरत मंडल (50) व सुकसेना निवासी वरुण साह (40) के बीच आमने-सामने से चक्कर हो गई । हादसे में साइकिल चालक और टोटो में बैठें लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद चारों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.