टोटो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, भर्ती
साहिबगंज, जून 16 -- साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सात पुलवा स्थित पेट्रोल के कुछ दूरी पर मंगलवार को बाइक व टोटो की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगो की मदद से घायल युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल मदनशाही के अख्तर अंसारी का पुत्र सुल्तान अंसारी(17) व शोएब अंसारी है। घायल ने बताया कि वे दोनो एक ही बाइक से पेट्रोल भराने जा रहा था। पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर सामने से आते टोटो ने धक्का मार दिया। इसमें दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही दोनो घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.