भागलपुर, जनवरी 10 -- गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी मोड़ के पास ऑटो और बाइक के टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई । घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है । मृतक की पहचान टोटो चालक प्रमोद तांती ( 41 वर्ष) भवानीपुर का रहने वाले के रूप में की गई है। घटना के बाद उसे घायल अवस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया । जहां से बेहतर इलाज के उसे जवाहरलाल नेहरु अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई । स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात बाइक से टक्कर के बाद टोटो फलट गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए भेजा गया। जिसमें इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मृतक को पत्नी के अतिरिक्त दो बेटा और एक बेटी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.