कटिहार, फरवरी 27 -- मनिहारी। नारायणपुर पूर्णिया फोरलेन सड़क पर नारायणपुर के पास बाईक टोटो के आमने सामने की टक्कर मे महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । घटना गुरूवार दोपहर बाद की है । कटिहार की ओर से विपरित दिशा से आ रही एक टोटो ने सामने से बाईक मे टक्कर मार दिया । जिसमे टोटो सड़क पर पलट गई। घटना में मीरा देवी पति योगेन्द्र यादव मरंगी मनसाही, हर्ष सिंह पिता सौरभ सिंह तथा उपेन्द्र रंगा गोविंदपुर रंगरा थाना निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस वाहन के पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पहुंच कर सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल मनिहारी भेज दिया। अनुमंडल अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार के बाद कटिहार रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.