छपरा, मई 30 -- अमनौर, एक संवाददाता। अमनौर थाना क्षेत्र के जहरी पकड़ी गांव स्थित तीनमुहानी के समीप शनिवार को टोटो और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

घायलों की जानकारी घायलों में हुस्सेपुर निवासी विश्वमोहन सिंह की पुत्री काजल कुमारी, भेल्दी निवासी टोटो चालक पिंटू कुमार, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नथुआ गांव निवासी शंकर साह के पुत्र राजकुमार साह, पैगा निवासी महेश राम की पत्नी प्रभा देवी और एक डेढ़ वर्षीय बच्चा शामिल है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमनौर पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार काजल कुमारी की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद ...