छपरा, अगस्त 14 -- मांझी। मांझी नगर पंचायत मे गुरुवार की देर शाम एक टोटो पलटने से महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना मांझी नगर पंचायत की मांझी पुल के समीप की बताई जाती है।सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। सभी घायलों को इलाज किया गया। घायल सीता देवी तथा अशोक राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है। घायलो मे नगर पंचायत के चौबाह स्थान निवासी ललन चौधरी की पत्नी सीता देवी तथा बबन कुमार की पत्नी कुंती देवी, थाना क्षेत्र के माड़ीपुर कला निवासी नागेद्र शुक्ला तथा अशोक राम शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...