मुंगेर, मई 3 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को दुलारपुर के समीप टोटो पलट जाने से उसपर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रतैठा गांव से हवेली खड़गपुर झील घूमने जाने के दौरान दुलारपुर मोड़ के समीप टोटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे टोटो पर सवार रतैठा गांव निवासी मुकेश झा की पत्नी अंकिता झा तथा अमोद झा की पुत्री नताशा झा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जिसमे गंभीर रूप से जख्मी अंकिता झा का प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...