मुंगेर, फरवरी 25 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर झील पर घूमने के क्रम में टोटो पलट जाने से उसपर सवार तीन व्यक्ति जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सहयोग से सभी जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के मुलुकटांड गांव से टोटो पर सवार होकर हवेली खड़गपुर झील घूमने गया टोटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जिसमें टोटो पर सवार मुलुकटांड निवासी विनोद तांती की पत्नी आशा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वही उसकी पुत्री तथा नातिन मामूली रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों जख्मी को इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर रूप से जख्मी आशा देवी का प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया ग...