पाकुड़, अप्रैल 6 -- थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा कुंजबोना मुख्य सड़क लब्दाघाटी के समिप रविवार को एक टोटो पलट जाने से हुए हादसे में चालक सहित कुल आठ लोग घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गोड्डा जिले के पौड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बांसमुंडी गांव में एक शादी समारोह के बाद एक टोटो में आठ लोग सवार होकर लिट्टीपाड़ा कुंजबोना के रास्ते लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बड़पोखर अपने गांव लौट रहे थे। इसी क्रम में लब्दाघाटी ढलान पर टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक सोयेल अंसारी 40, हिबजूल अंसारी 42, फरजान बिबी 30, पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बांसमुंडी निवासी अफसाना बीबी 35, असीमा खातुन 15, अजीरा खातुन 12, नजीरा खातुन 10, आयान मियां 08 वर्ष कुल आठ लोग घायल हो गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंच सभी घायल को सामुदायिक...