भागलपुर, मार्च 13 -- सुल्तानगंज-भागलपुर मुख्य मार्ग स्थित थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांधी घर के समीप गुरुवार की शाम पुल निर्माण में लगा एक पानी टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टैंकर की चपेट में एक टोटो आ गया। जिससे टोटो चालक सहित एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जानकारों के अनुसार तिलकपुर गांधी घर के पास पुल निर्माण में लगा टैंकर पानी का छिड़काव कर रहा था। टोटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...