बिहारशरीफ, मार्च 19 -- टोटो ड्राइवर के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने सरकारी वाहन के चालक को दबोचा यातायात थाने की पुलिस दोनों चालकों से कर रही है पूछताछ टेम्पो चालक को मारपीट कर जबरन वाहन में बैठाने का मामला शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के कटरा चौक पर से दिनदहाड़े एक टेम्पो चालक के अपहरण की सूचना मिलने पर शेखपुरा पुलिस ने घेराबंदी कर मेहुंस मोड़ से एक सरकारी वाहन से टेम्पो चालक को बरामद कर लिया है। मामले में सरकारी वाहन के चालक कन्हैया कुमार और टेम्पो चालक बाजिदपुर के मो. नासुद से सातायात थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष सदाशिव साहा ने बताया कि कटरा चौक पर सरकारी वाहन और टेम्पो में मामूली टक्कर हो गई थी। इसके बाद सरकारी वाहन के चालक ने टेम्पो चालक को मारपीट कर अपने वाहन में जबरन बैठाकर ले जा रहा था। सूचना मिली थी कि अगवा कर ले...