पाकुड़, जून 28 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक में प्रतिदिन लोगों को टोटो चालकों की मनमानी से परेशानी उठानी पड़ती हैं। जिससे विवश होकर राहगीरों व अन्य वाहन चालकों को बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना पड़ता है। इस हालत में अंबेडकर चौक पर टोटो चालकों की मनमानी के चलते जाम की स्थिति बन जाती है।

टोटो चालकों की मनमानी टोटो चालकों की मनमानी का आलम यह है कि दुकान के सामने भी टोटो को खड़ा कर देते हैं। जिस कारण दुकानदार भी टोटो चालकों की मनमानी से परेशान रहते है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम कि यह स्थिति लगभग हर दिन बन जाती है। लोगों ने बताया कि टोटो चालकों की मनमानी इस कदर बढ़ गयी है कि स्थानीय पुलिस के मना करने के बावजूद भी चालक सड़क के आसपास इधर-उधर तितर-बितर करके अपने वाहनों को खड़ा कर सवारी को उतारने व बैठाने के काम में ल...