टोटो और बाइक की टक्कर में महिला घायल
भागलपुर, मई 9 -- कहलगांव , निज प्रतिनिधि शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा गांव के समीप एनएच-80 पर टोटो और बाइक की टक्कर में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान रामपुर गांव निवासी मो. नसीम की पत्नी बीबी खेरून के रूप में हुई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। बताया जाता है कि टोटो चालक वाहन को आगे-पीछे करने के दौरान अचानक बाइक से टकरा गया, जिससे यह हादसा हुआ। यह भी पढ़ें- टोटो और बाइक की टक्कर में महिला घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.