भागलपुर, मार्च 7 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। मुख्य चौक बाजार के पास शुक्रवार की सुबह साढ़े चार बजे तेज रफ्तार से आ रही निजी एंबुलेंस ने टोटो को टक्कर मार दी। हादसे में घायल टोटो चालक की रेफरल अस्पताल में मौत हो गई। जबकि टोटो सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।मृतक टोटो चालक की पहचान मिर्जापुर, वार्ड 7 निवासी मनोज कुमार तांती उर्फ बौना (42 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारों के अनुसार नगर क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी मनोज कुमार तांती घर से सुबह 3 बजे टोटो लेकर कमाने निकला था। स्टेशन से सवारी बैठाकर गंगा घाट जा रहा था। मुख्य चौक के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टोटो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में लोगों ने घायलों को इलाज के लिए र...