चक्रधरपुर, मार्च 30 -- चक्रधरपुर। अंग्रेजों के विरोध प्रथम संगठित विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो जी के शहादत दिवस पर 5 अप्रैल 2026 को दन्दासाई, महतो साई ,बूढ़ा बाबा (शिव मंदिर) के प्रांगण में टोटेमिक कुड़मी समाज छोटानागपुर की वार्षिक रक्तदान शिविर सह् स्वस्थ जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के आयोजन को लेकर सोमवार को चक्रधरपुर, दन्दासाई बूढ़ा बाबा थान में रखी गई थी। बैठक में समाज के बुद्धिजीवी, समाजसेवी,सामाजिक कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे। बैठक में उपस्थित शिक्षक दिलीप कुमार महतो, गणेश्वर महतो , करन महतो, गोविंद महतो, नागेश्वर महतो के अगुवाई में समाज के विभिन्न मुद्दों के साथ शहादत दिवस, रक्तदान शिविर सह् स्वास्थ जांच को लेकर विशेष चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी पांच अप्रैल को रक्तदान सह स्...