चक्रधरपुर, मार्च 31 -- चक्रधरपुर। अंग्रेजों के विरोध प्रथम संगठित विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो जी के शहादत दिवस पर आगामी 5 अप्रैल को दंदासाई, महतो साई, बूढ़ा बाबा (शिव मंदिर) के प्रांगण में टोटेमिक कुड़मी समाज छोटानागपुर की वार्षिक रक्तदान शिविर सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के आयोजन को लेकर सोमवार को चक्रधरपुर, दंदासाई बूढ़ा बाबाथान में एक बैठक हुई। बैठक में समाज के बुद्धिजीवी, समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे। बैठक में उपस्थित शिक्षक दिलीप कुमार महतो, गणेश्वर महतो, करन महतो, गोविंद महतो, नागेश्वर महतो के अगुवाई में समाज के विभिन्न मुद्दों के साथ शहादत दिवस, रक्तदान शिविर सह स्वास्थ जांच को लेकर विशेष चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी पांच अप्रैल को रक्तदान सह स्वास्थ्य ...