चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- चक्रधरपुर।चुआड़ विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस के अवसर पर रविवार को दंदासाई के महतो साई स्थित बूढ़ा बाबा (शिव मंदिर) परिसर में टोटेमिक कुड़मी समाज छोटानागपुर द्वारा वार्षिक रक्तदान शिविर सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर अध्यक्ष सन्नी उरांव ने रक्तदाताओं को रक्तदान करने की अपील किया। मौके पर वार्ड पार्षद मोहम्मद नुरुद्दीन,पार्षद संजय पासवान, सेवानिवृत्त शिक्षक खीरोद महतो, बलराज हिन्दवार,दिलीप कुमार महतो, राजेश गुप्ता,गणेश्वर महतो, करन महतो, गोविंद महतो,नागेश्वर महतो, विश्वनाथ महतो, रोमित केटियार, कार्तिक महतो,अजय कुमार महतो, धीरज महतो, रोशन महतो, प्रकाश महतो, समीर महतो, जगदीश महत...